मसालेदार अंडा रेसिपी:_Egg Curry Recipe

मसालेदार अंडा रेसिपी:_Egg Curry Recipe  का नाम सुनकर सबके मुंह में पानी आ ही जाता है अंडा रेसिपी सभी लोग बहुत मजे से खाते हैं बच्चों को तो बहुत अंडा पसंद है तो आइए हम अपने किचन में अंडा रेसिपी के बारे में बताएंगे जिससे आप बहुत आसान तरीके से घर में बना सकते हैं


बनाने की विधि:
सबसे पहले उबले अंडों के ऊपर हल्के-हल्के कट लगा लें और थोड़ा सा नमक व हल्दी लगाकर हल्के तेल में सुनहरा होने तक तल लें। अलग रख दें।
अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें। उसमें जीरा और तेज पत्ता लौंग इलायची 
 डालें। खुशबू आने पर कटे प्याज़ डालकर सुनहरा भून लें।
प्याज़ भुन जाएँ तो अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। कच्चापन खत्म होने तक भूनें।
अब पिसे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएँ जब तक तेल ऊपर न आ जाए।
इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छे से भून लें।
अब थोड़ा पानी डालें और उबले-तले हुए अंडे इसमें डाल दें। धीमी आँच पर 9–12/मिनट पकने दें ताकि अंडों में मसाले का स्वाद भर जाए।
अंत में गरम मसाला डालें, गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालें।
परोसने का तरीका:
गरमागरम एग करी को चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें।
साथ में प्याज़ और नींबू हो तो स्वाद दोगुना हो जाएगा




एग करी के मसाले( सामग्री 

1/हल्दी पाउडर
1/लाल मिर्च पाउडर
2/धनिया पाउडर
गरम मसाला (आधा चम्मच)
जीरा 1(चम्मच)
तेज पत्ता 2
लौंग 1/4
हरी इलायची। 2/3
प्याज़ (बारीक कटा या पेस्ट)
टमाटर ( बारीक कटे)
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्च 2/3
नमक (स्वाद अनुसार)
तेल 4/(बड़े चम्मच)
हरा धनिया (सजाने के लिए)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आसानी से सूजी हलवा बनाने की विधि

रोटी बनाने की विधि (Roti Banane Ki Vidhi

आलू की कचौड़ी