छोला पनीर की रेसिपी
सामग्री:
पनीर – 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
छोला – 1 कप (ताज़ी या फ्रोजन)
तेज पत्ता (2
टमाटर – 2 मध्यम आकार के
प्याज – 2/3 (बारीक कटा हुआ) पेस्ट बना ले
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1/ चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/ चम्मच (जैसा आप खाना चाहे अपने हिसाब से डाल लें)
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – आधा/ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – सजावट के लिए
बनाने की विधि:
1. तेल गर्म करें_ एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें।
यदि आप पनीर को हल्का भून लें तो काफी बेहतर रहेगा
2. प्याज भूनें_अब कटी हुई प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
3. प्याज का पेस्ट डालें: जब प्याज भून जाए, तो उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। 1 मिनट भूनें।
4. टमाटर डालें_और मसाले डालें – हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल न छोड़ दे।
5. छोला डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
6. पानी डालें_स्वादानुसार पानी डालें ( छोटे लगभग 2 /गिलास ) और उबाल आने दें।
7. पनीर डालें: अब पनीर के टुकड़े डालें और 1/2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
8. गरम मसाला और धनिया: अंत में गरम मसाला डालें और हरा धनिया से सजाएं। यदि आप चाहे तो पनीर मसाला पनीर में डालकर खा सकते हैं इससे स्वाद और भी अच्छा लगेगा
परोसने का तरीका_
छोला पनीर को गरमा गरम रोटी, पराठा, नान या चावल के साथ किया परोसें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें