लौकी का रायता बनाने की विधि

 लौकी का रायता बनाने की विधि (Lauki ka Raita Recipe in Hindi):


आवश्यक सामग्री:


लौकी  – 1  (कद्दूकस की हुई)

 250 (ग्राम मट्ठा) या फिर दही


जीरा 1/ (छोटा चम्मच)


काली मिर्च पाउडर – 1/ छोटा चम्मच(नहीं खाना  skip कर दें)


हरी मिर्च – 3 (बारीक कटी हुई) – 


दो (लाल मिर्च) सूखी 


नमक – स्वादानुसार




हरा धनिया – बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)






बनाने की विधि:


1. लौकी उबालना:


कद्दूकस की हुई लौकी को हल्के नमक डालकर 5-7 मिनट तक पानी में उबाल लें या भाप में पकाएं।


पकने के बाद इसे ठंडा करें और हल्का निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।




2. दही तैयार करना:


एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें जब तक वह चिकनी न हो जाए।


उसमें नमक, काली मिर्च, और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं।

3. लौकी मिलाना:




उबली और निचोड़ी हुई लौकी को दही में मिलाएं

अच्छे से मिक्स करें ताकि सब मसाले और लौकी मट्ठा में अच्छे से मिल जाएं।


चमचा में थोड़ा तेल डालें  (या घी खाते हैं तो घी डालें) उसमें लाल मिर्च जीरा डालें लाल मिर्च तड़का हो जाए जीरा 

चटकने लगे लौकी में मिलाद दें



आप चाहे तो दही का  रायता भी बना सकते हैं पर मैंने मट्ठा का  रायता बनाया है 



अच्छे से मिक्स करें ताकि सब मसाले और लौकी मट्ठामें अच्छे से मिल जाएं




4. सजावट और परोसना:


ऊपर से थोड़ा भुना जीरा और हरा धनिया डालें।


इसे ठंडा करके परोसें।


परोसने का तरीका:



लौकी का रायता पूरी, पराठा, पुलाव, खिचड़ी या किसी भी मसालेदार खाने के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आसानी से सूजी हलवा बनाने की विधि

रोटी बनाने की विधि (Roti Banane Ki Vidhi

आलू की कचौड़ी