आसानी से सूजी हलवा बनाने की विधि
सूजी का हलवा बनाने की विधि (Suji ka Halwa Recipe ):
सूजी का हलवा एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसे खास अवसरों पर या अचानक मीठा खाने की इच्छा होने पर बनाया जाता है। यह झटपट बनने वाली और स्वादिष्ट डिश है।
आवश्यक सामग्री:
सूजी (रवा) 2कप
चीनी /1 कप (स्वाद अनुसार)
देसी घी 1/2 कप
पानी या दूध 2 से 2.5 कप
इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
काजू, बादाम, किशमिश नारियल इच्छानुसार (गार्निशिंग के लिए)
वैसे मेरे हलवे में किशमिश नारियल ही पड़ा है आप चाहे तो काजू बादाम किशमिश भी डाल सकते हैं
बनाने की विधि:
1. तैयारी:
सबसे पहले सूखे मेवे काट लें (काजू, बादाम) और किशमिश अलग रख लें। पानी या दूध को गर्म कर लें।
2. सूजी भूनना:
कड़ाही में घी गरम करें। उसमें सूजी डालें और मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब सूजी से खुशबू आने लगे और रंग थोड़ा बदल जाए, तब समझें कि सूजी अच्छे से भुन गई है।
3. पानी/दूध डालना:
अब धीरे-धीरे गर्म पानी या दूध डालें। ध्यान रखें कि छींटे ना पड़े, इसलिए धीरे डालें और तुरंत चलाते रहें।
4. पकाना:
अब हलवे को लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। इसमें लगभग 5-7 मिनट लग सकते हैं।
5. चीनी और इलायची मिलाना:
अब चीनी और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। चीनी घुलने तक पकाएं। हलवा थोड़ा और गाढ़ा हो जाएगा।
6. सूखे मेवे डालना:
अंत में कटे हुए सूखे मेवे और किशमिश डालें। थोड़ी देर और पकाएं।
7. तैयार:
जब घी हलवे से अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें।
परोसने का तरीका:
गरमा-गरम सूजी का हलवा पूरी या पराठे के साथ भी खाया जा सकता है। यह अकेले भी बहुत स्वादिष्ट लगता है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें