कढ़ी पकोड़ा बनाने की विधि
कढ़ी पकौड़ी लोग बहुत मजे से खाते हैं इसे आप तरह तरह से बनकर खा सकते हैं कई लोग रोटी के साथ खाते हैं कई लोग चावल के साथ खाते हैं तो आइए चलते हैं मेरे किचेन की तरफ आज में अपनी किचेन में कढ़ी पकोड़ा रेसिपी के बारे बता रही हूं पकोड़े बनाने की विधि: 1. एक बाउल में बेसन, नमक, अजवाइन, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें। घोल ज्यादा पतला न हो। 2. गर्म तेल में चम्मच से थोड़ा-थोड़ा घोल डालकर पकोड़े सुनहरे होने तक तल लें। 3. पकोड़ों को निकालकर एक तरफ रखें। कढ़ी बनाने की विधि: 1. एक बर्तन में दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और पानी डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि गांठें न रहें। 2. इस घोल को मध्यम आंच पर पकने रखें और बीच-बीच में चलाते रहें। यह उबाल आने के बाद 15-20 मिनट तक पकाएं जब तक कढ़ी गाढ़ी न हो जाए। तड़का लगाना: 1. एक छोटे पैन में तेल या घी गर्म करें। 2. उसमें राई, मेथी दाना, हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें। 3. यह तड़का तैयार कढ़ी में डाल दें और मिला लें। 1. तैयार पकोड़े कढ़ी में डालें और 5-10 मिनट पकने दें ताकि पकोड़े कढ़ी में नरम हो जाएं। ऊप...