मसाला भिंडी बनाने विधि
सामग्री: भिंडी – (250 ग्राम) प्याज – 1(बारीक कटा हुआ, ) हरी मिर्च – 2-4 (बारीक कटी हुई) जीरा – 1/ चम्मच हल्दी पाउडर – 1/चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच धनिया पाउडर – 1(चम्मच) आमचूर पाउडर –अगर आप खाना चाहते हैं वरना (skip) कर सकते हैं अदरक अपने हिसाब से नमक – स्वादानुसार तेल – 2-3 चम्मच विधि: 1. भिंडी की तैयारी भिंडी को अच्छे से धोकर सूखा लें। फिर उसके दोनों सिरे काटकर लंबाई में काट लें (या गोल टुकड़े कर लें)। भिंडी बिल्कुल सूखी होनी चाहिए नहीं तो चिपचिपी बनेगी। 2. सब्ज़ी बनाने की विधि: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें। फिर अदरक और हरी मिर्च डालें। (प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।) 3. मसाले और भिंडी डालें_ अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालें। फिर भिंडी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 10 "15" मिनट धीमी आंच पर पकने दे ताकि भिंडी नरम होने लगे। 4. ढककर पकाएं: आंच धीमी करें और ढक्कन लगाकर 10-15 मिनट पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि जल न जाए। 5. अंत में " जब भिंडी पक जाए और सूखी हो जाए तो नमक और आमचूर डालें। 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें। ...