पता गोभी ओर आलू रेसिपी
पता गोभी ओर आलू रेसिपी :_पता गोभी एक हरि सब्जी है पौष्टिक आहार है इसे लोग खाना बहुत पसंद करते हैं
इसकी आप चाहे तो पकोड़े भी बना सकते हैं और सब्जी भी बना सकते हैं आज हम अपनी किचन में पता गोभी ओर आलू रेसिपी के: के बारे मे जानकारी देंगे तो आप भी जरूर सीखिए और बनाए घर पर ही आसान विधि से पत्ता गोभी आलू की रेसिपी
रेसिपी बनाने की सामग्री (Ingredients )
500 ग्राम : पता गोभी ( छोटे टुकड़ों में कटी हुई )
3/4/आलू (बारीक कटा हुआ)
1/ प्याज( पतले पतले टुकड़ों में में कटा हुआ )
2/ हरि मिर्च
1/2/ टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1/ जीरा चम्मच
1/( चम्मच हल्दी पाउडर)
1/ (चम्मच लाल मिर्च पाउडर)
1/ (चम्मच धनिया पाउडर)
3/4 (लहसुन की कलियां ताड़का के लिए)
1/2 (साबुत लाल मिर्च ताड़का के लिए)
2/।( तेल बड़े चम्मच)
नमक स्वाद अनुसार
पत्ता गोभी आलू रेसिपी बनाने की विधि। :+(Directions )
1:+ सबसे पहले बंद गोभी और आलू को अच्छे से धो कर बंद गोभी को काटकर और आलू को चार टुकड़े में काट कर उसे कढ़ाई में उबालने के लिए छोड़ दें थोड़ा सा पानी भी डालें जिससे गोभी उबलने में जलेगी नहीं
गोभी जब उबलने लगे तब उसमें लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर धनिया पाउडर नमक स्वाद अनुसार डालें
जब गोभी अच्छे से पक जाए तब उसे फ्राई के लिए नीचे उतार लें
कढ़ाई को गैस पर रखें कढ़ाई में तेल डालें तेल गर्म हो जाएं जीरा डालें लहसून की कलियां साबुत लाल मिर्च प्याज हरि मिर्च टमाटर डालें ओर धीमी धीमी आंच में चलाते रहें जब ताड़का अच्छी तरह भुन जाए तब उसमें पता गोभी आलू डालें ओर अच्छी तरह मिला लें यानी मिक्स कर दें और इसे धीमी धीमी आंच में पकाते रहें
जिससे कि मसाले का स्वाद सब्जी के अंदर आ जाए फिर 2 मिनट तक पकाएंगे |
फिर गैस को ऑफ कर देंगे | तो हमारी गरमा-गरम बंद गोभी की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है इसे आप रोटी चावल के साथ खा सकते हैं|

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें