आलू गोभी रेसिपी Aloo gobhi Recipe
Aloo gobhi Recipe:आलू गोभी – स्वाद और सेहत का बेहतरीन
भारतीय रसोई में आलू गोभी एक ऐसी सब्ज़ी है जो लगभग हर घर में बनाई जाती है। आलू की नरमी और गोभी की हल्की मिठास जब मसालों के साथ मिलती है, तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है। यह सब्ज़ी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है
Aloo gobhi Recipe:_सामग्री
3: मध्यम आकार के आलू (कटे हुए)
1: मध्यम फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
2 बड़े चम्मच तेल/या आवश्यकता अनुसार तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
2:प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच( अदरक-लहसुन पेस्ट)
1:चम्मच हल्दी पाउडर
1 :चम्मच धनिया पाउडर
1:छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
4/5/ (गरम मसाला के दाने)
हरा धनिया (सजाने के लिए)
बनाने की विधि
सबसे पहले कढ़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा डालें और चटकने दें। अब कटे हुए प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और हल्की खुशबू आने तक भूनें।
अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मसालों को अच्छे से मिलाएँ। कटे हुए आलू डालें और 2–3 मिनट तक भूनें, फिर गोभी डालकर सब्ज़ी को अच्छी तरह मिलाएँ। आप चाहे तो आधा गिलास पानी भी डाल सकते हैं जिससे गोभी अधिक नर्म हो जाए
कढ़ाही को ढककर धीमी आँच पर सब्ज़ी पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्ज़ी जले नहीं। जब आलू और गोभी नरम हो जाएँ, तब गरम मसाला डालें और हल्का सा चलाएँ। ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
परोसने का तरीका
गरम-गरम आलू गोभी को रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें। यह साधारण सब्ज़ी होते हुए भी हर खाने को खास बना देती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें